1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP election 2017: ख़त्म हुआ तीसरे चरण के लिये प्रचार, दो दिन बाद होगा मतदान

UP election 2017: ख़त्म हुआ तीसरे चरण के लिये प्रचार, दो दिन बाद होगा मतदान

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 17, 2017 06:20 pm IST,  Updated : Feb 17, 2017 06:20 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आगामी 19 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव के लिये 12 जिलों की 69 सीटों पर प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम गया। तीसरे चरण

Uttar Pradesh,assembly election 2017- India TV Hindi
Uttar Pradesh,assembly election 2017

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आगामी 19 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव के लिये 12 जिलों की 69 सीटों पर प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम गया। तीसरे चरण में फर्रखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनउ, बाराबंकी और सीतापुर जिले की 69 सीटों पर 19 फरवरी को वोट पड़ेंगे। 

यह चरण इसलिए अहम है क्योंकि इसमें सपा के गढ़ इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, बाराबंकी तथा फर्रखाबाद में मतदान होगा। इस चरण में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में हैं और करीब दो करोड़ 41 लाख मतदाता हैं। इस चरण के लिए कुल 25 हजार 603 मतदान बूथों बनाये गये हैं। 

इटावा सीट पर सबसे ज्यादा 21 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 

इस चरण में शिवपाल सिंह यादव, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी, अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई, राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, बसपा छोड़कर भाजपा में गये बृजेश पाठक और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत