1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी चुनाव: मायावती ने सपा पर दहशत फ़ैलाने का लगाया आरोप

यूपी चुनाव: मायावती ने सपा पर दहशत फ़ैलाने का लगाया आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 21, 2017 11:31 am IST,  Updated : Jan 21, 2017 11:31 am IST

लखनाऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आज यहां उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार पर राज्य में असुरक्षा और आतंक फ़ैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यूपी में भ्रष्ट और जंगलराज वाली सरकार चल

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati

लखनाऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आज यहां उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार पर राज्य में असुरक्षा और आतंक फ़ैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यूपी में भ्रष्ट और जंगलराज वाली सरकार चल रही है।

मायावती ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि अखिलेश के राज में यूपी में 500 से अधिक दंगे हुए लेकिन उस पर पर्दा डालने के लिए उनके पिता और पूर्व सपा पार्टी अध्यक्ष मुलायम यादव ने पार्टी कलह का नाटक किया और अपने भाई शिवपाल यादव को बलि का बकरा बनाया।

मायावती ने सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की कोशिशों के बारे में कहा कि कांग्रेस का स्वार्थी चेहरा सामने आ गया है। उसे चुनाव में खड़ा करने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं इसलिए वह सपा से गठबंधन चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में ऑक्सीजन पर चल रही है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता दाग़ी चेहरे वालों को पसंद नहीं करेगी और सपा का दोबारा सत्ता में लौटना असंभव है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत