1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Election 2017: मुलायम का मोदी पर धावा, कहा 'ठग' हैं

UP Election 2017: मुलायम का मोदी पर धावा, कहा 'ठग' हैं

 Written By: IANS
 Published : Mar 06, 2017 06:56 am IST,  Updated : Mar 06, 2017 06:56 am IST

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने यहां रविवार को एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ठग' बताया और कहा कि मोदी ने

Mulayam Singh- India TV Hindi
Mulayam Singh

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने यहां रविवार को एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ठग' बताया और कहा कि मोदी ने झूठ बोलकर केंद्र में सरकार बनाई है। 

मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में मुलायम ने कहा, "मोदी ठग हैं, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वह बोलते ज्यादा हैं, कुछ काम नहीं करते और जो कहते हैं, वह करते नहीं। सपा की कथनी और करनी में फर्क नहीं है यह लोग देख रहे हैं। हम जो कहते हैं, उसे करते हैं।"

मुलायम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर सपा की सरकार बनेगी और चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादे प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि सपा ने बेरोजगार युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरियां दीं और जिन्हें रोजगार नहीं मिला, उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया गया। मोदी ने तो नोटबंदी कर हजारों को बेरोजगार कर दिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत