1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अमित शाह की 5 मार्च को अंबेडकर नगर समेत 3 जिलों में जनसभाएं

अमित शाह की 5 मार्च को अंबेडकर नगर समेत 3 जिलों में जनसभाएं

 Written By: IANS
 Published : Mar 04, 2017 06:14 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 06:14 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण आठ मार्च को होने वाला है, लेकिन उसके बाद भी अंबेडकर नगर की आलापुर विधानसभा सीट पर नौ मार्च को वोटिंग होगी। इस सीट पर मतदान सपा उम्मीदवार की मौत की वजह से टाल दिए गए थे।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण आठ मार्च को होने वाला है, लेकिन उसके बाद भी अंबेडकर नगर की आलापुर विधानसभा सीट पर नौ मार्च को वोटिंग होगी। इस सीट पर मतदान सपा उम्मीदवार की मौत की वजह से टाल दिए गए थे। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब इस सीट पर खड़े पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह पांच मार्च को अंबेडकरनगर जिले में जनसभा करेंगे। इसके अलावा वह रविवार को जौनपुर और गाजीपुर में भी सभाएं करेंगे। वहीं पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह पांच मार्च को जौनपुर में जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। 

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया, "पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पांच मार्च को अंबेडकरनगर जिले में 12.45 बजे रामलीला मैदान, जहांगीरजंग, आलापुर सु. विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जौनपुर जिले में दो बजे कंचनपुर, सुजानगंज, मुगरा बादशाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत