1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Election: बीजेपी ने झोंकी ताकत, कल 18 जनसभाएं

UP Election: बीजेपी ने झोंकी ताकत, कल 18 जनसभाएं

 Written By: IANS
 Published : Feb 22, 2017 07:56 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 07:56 pm IST

प्रदेश के चुनावी संग्राम में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर में फैजाबाद की अयोध्या विधानसभा में रैली को संबोधित करेंगे।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh Image Source : PTI

लखनऊ: प्रदेश के चुनावी संग्राम में भाजपा (BJP) ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर में फैजाबाद की अयोध्या विधानसभा में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद आजमगढ़ की लालगंज विधानसभा में, उसके बाद मेहनगर विधानसभा के साथ-साथ गोरखपुर की बांसगांव विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बलिया की बैरिया विधानसभा में, सिकंदरपुर विधानसभा में, फेफना विधानसभा में और उसके बाद बलिया की सदर विधानसभा में जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आजमगढ़ में दीदारगंज विधानसभा, बेल्थर विधानसभा के बाद बरहज विधानसभा एवं अंत में गोरखपुर चिल्लूपार विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी अदित्यनाथ गुरुवार को गोंडा में गौरा विधानसभा में रसूलपुर ग्राम पंचायत, कटरा बाजार विधानसभा, गोंडा की ही कर्नेलगंज विधानसभा, फैजाबाद की रूदौली विधानसभा, अंबेडकरनगर कटेहरी विधानसभा और अकबरपुर विधानसभा की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत