1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मायावती रविवार को बलिया और गोरखपुर में जनसभा करेंगी

मायावती रविवार को बलिया और गोरखपुर में जनसभा करेंगी

 Written By: IANS
 Published : Feb 25, 2017 10:53 pm IST,  Updated : Feb 25, 2017 10:53 pm IST

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान के तहत जहां 26 फरवरी (रविवार) को बलिया व गोरखपुर जिले में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी। वहीं 27 फरवरी को उनकी जनसभाएं आजमगढ़ और कुशीनगर में होंगी।

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati Image Source : PTI

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान के तहत जहां 26 फरवरी (रविवार) को बलिया व गोरखपुर जिले में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी। वहीं 27 फरवरी को उनकी जनसभाएं आजमगढ़ और कुशीनगर में होंगी। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ रही बसपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अपने चुनावी अभियान के तहत 26 फरवरी को बलिया जिला में हैबतपुर (माल्देपुर मोड़) में जनसभा करेंगी। इसके बाद उनकी दूसरी चुनावी जनसभा गोरखपुर जिले के चम्पादेवी पार्क के सामने प्राधिकरण की रिक्त भूमि, निकट तारामण्डल में आयोजित होगी। वहीं 27 फरवरी मायावती जनपद आजमगढ़ व कुशीनगर में जनसभा करेंगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत