1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP election: पूर्वाचल के 4 जिलों में राजनाथ की बुधवार को जनसभाएं

UP election: पूर्वाचल के 4 जिलों में राजनाथ की बुधवार को जनसभाएं

 Written By: IANS
 Published : Feb 28, 2017 11:10 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 11:10 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्वाचल में जोर-शोर से जनसभाएं करने में जुटी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक मार्च (बुधवार) को सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ और बलिया में जनसभाएं क

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्वाचल में जोर-शोर से जनसभाएं करने में जुटी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक मार्च (बुधवार) को सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ और बलिया में जनसभाएं करेंगे। 

(देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया, "केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक मार्च को सुबह 11 बजे सोनभद्र जिले में केकरी रामलीला कॉलोनी ग्राउंड अनपरा (ओबरा विधानसभा), दोपहर एक बजे आजमगढ़ जिले के श्रीराम इंटर कॉलेज, गोडसर, जहानागंज (मुबारकपुर विधानसभा), दोपहर 2:10 बजे मऊ जिले में घोसी (घोसी सदर विधानसभा), दोपहर तीन बजे बलिया में सतीश चंद्र कॉलेज के मैदान (बलिया सदर विधानसभा), शाम 4:10 बजे चौरा इंटर कॉलेज का मैदान, पतिगांवा, फेफना (फेफना विधानसभा) की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।" 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत