1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राजनाथ सिंह की शनिवार को सोनभद्र, गाजीपुर में जनसभाएं

राजनाथ सिंह की शनिवार को सोनभद्र, गाजीपुर में जनसभाएं

 Written By: IANS
 Published : Mar 03, 2017 11:44 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 11:44 pm IST

आठ मार्च को होने वाले यूपी चुनाव के अंतिम चरण के के मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमर कस ली है।

Rajnath singh- India TV Hindi
Rajnath singh Image Source : PTI

लखनऊ: आठ मार्च को होने वाले यूपी चुनाव के अंतिम चरण के के मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमर कस ली है। हर चरण की तरह पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ताबड़तोड़ जनसभाएं कर जनता को लुभाने के प्रयास में जुटे हैं। इसी कड़ी में चार मार्च (शनिवार) को केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह सोनभद्र और गाजीपुर में जनसभाएं करेंगे। 

पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने बताया कि राजनाथ सिंह 4 मार्च को सोनभद्र जिले में दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान मेयोरपुर (दुद्धी विधानससभा क्षेत्र) में जनसभा करेंगे। फिर गाजीपुर जिले में दोपहर 2:10 बजे मनपुर करंडा, गाजीपुर की जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत