1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश की जीत नरेंद्र मोदी की जीत: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश की जीत नरेंद्र मोदी की जीत: केशव प्रसाद मौर्य

 Written By: IANS
 Published : Mar 11, 2017 12:36 pm IST,  Updated : Mar 11, 2017 12:36 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की शनिवार को जारी मतगणना के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी बढ़त पर खुशी जताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह

Modi_Maurya- India TV Hindi
Modi_Maurya

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की शनिवार को जारी मतगणना के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी बढ़त पर खुशी जताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है। उन्होंने कहा कि वह उप्र की जनता के इस आशीर्वाद के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।

लखनऊ में पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में केशव ने कहा कि उप्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की थी। इसका परिणाम अब दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा, "हमने पहले ही कहा था कि इस बार 2014 के लोकसभा चुनाव का इतिहास दोहराया जाएगा और उप्र में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। मैं अब कह सकता हूं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।"

राज्य में मुख्यमंत्री के सवाल पर मौर्य ने कहा कि इसका फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड करेगा।

राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से 402 के रूझान उपलब्ध हैं, जिनके अनुसार, भाजपा 296 सीटों पर आगे है, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को 69 सीटों पर आगे है। वहीं, बसपा 15 सीटों पर आगे है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत