1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोटबंदी से लोग परेशान, PM कब बताएंगे क्या हुआ फायदा: अखिलेश

नोटबंदी से लोग परेशान, PM कब बताएंगे क्या हुआ फायदा: अखिलेश

 Written By: IANS
 Published : Feb 25, 2017 03:50 pm IST,  Updated : Feb 25, 2017 03:50 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी ने लोगों को परेशान किया है। प्रधानमंत्री इसका फायदा कब बताएंगे।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav Image Source : PTI

लखनऊ /सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी ने लोगों को परेशान किया है। प्रधानमंत्री इसका फायदा कब बताएंगे। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन सिद्धार्थनगर में रैली करते हुए अखिलेश यादव ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि कई लोगों की जान बैंक की लाइन में लगे-लगे चली गई। केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। हमारी सरकार ने उन्हें मुआवजा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महिला ने बैंक की लाइन में बच्चे को जन्म दिया और बच्चे का नाम खजांची रख दिया। हमने बुलाकर उन्हें मुआवजा दिया।

अखिलेश ने कहा, "प्रधानमंत्री हमेशा मन की बात करते हैं। मैं कहता हूं कि मन की बात बहुत हो गई, अब काम की बात करनी चाहिए। तीन साल में कोई काम जमीन पर नहीं हुआ है। केवल धोखा दे रही है। कोई बड़ा काम नहीं किया।" 

रैली में अखिलेश ने नकल का सर्मथन करते हुए कहा कि आखिर कौन बचपन में नकल नहीं करता है। थोड़ी बहुत तो सभी लोग नकल करते हैं। हमारे वादों की नकल भाजपा ने किया है। प्रधानमंत्री कपड़े पहनने का भी नकल करते हैं। उप्र का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत