1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Elections 2017: छठे चरण के लिए थम गया प्रचार, मतदान कल

UP Elections 2017: छठे चरण के लिए थम गया प्रचार, मतदान कल

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2017 07:10 am IST,  Updated : Mar 03, 2017 07:10 am IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में पूर्वांचल के सात जिलों की 49 सीटों के लिये प्रचार का शोर गुरुवार शाम 5.00 बजे थम गया। इस चरण में भाजपा के फायरब्रांड नेता व

adityanath-shah- India TV Hindi
adityanath-shah

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में पूर्वांचल के सात जिलों की 49 सीटों के लिये प्रचार का शोर गुरुवार शाम 5.00 बजे थम गया। इस चरण में भाजपा के फायरब्रांड नेता व गोरक्षपीठ के महन्त आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर, सपा नेता मुलायम सिंह के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़, बाहुबली मुख्तार अंसारी के क्षेत्र मउ व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र के संसदीय क्षेत्र देवरिया में चुनाव पर खास नजर रहेगी।

छठे चरण में नेपाल से सटे महराजगंज और कुशीनगर के साथ-साथ गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मउ तथा बलिया जिलों की 49 सीटों पर आगामी 4 मार्च को मतदान होगा। इस चरण के चुनाव प्रचार में भी भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगायी। इस दौरान विभिन्न नेताओं के बीच जबानी कड़वाहट भी जाहिर की गयी। भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, कांग्रेस और बसपा को ‘सांप’ और ‘समाज के कैंसर’ की संज्ञा दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘कारनामे बोलते हैं’ के जुमले से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। साथ ही सकल घरेलू उत्पाद को लेकर केन्द्र के सकारात्मक आंकड़ों की आड़ में नोटबंदी का विरोध करने वालों को खरी-खोटी सुनायी। मोदी ने अखिलेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखी उत्तर प्रदेश की बदहाली बयान करती इबारत का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ‘नारियल का जूस’ निकलवाकर बेचने की टिप्पणी को लेकर उनका मजाक भी उड़ाया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गोरखपुर में रोड शो निकाला। अपनी जनसभाओं में उन्होंने राज्य की अखिलेश यादव सरकार पर जमकर प्रहार किये।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत