1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Elections 2017 LIVE: छठे चरण में 49 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 48.73% वोटिंग

UP Elections 2017 LIVE: छठे चरण में 49 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 48.73% वोटिंग

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2017 04:31 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 04:43 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण के मतदान के तहत अपराह्न तीन बजे तक 48.73 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस चरण में 49 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

Voting- India TV Hindi
Voting Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण के मतदान के तहत अपराह्न तीन बजे तक 48.73 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस चरण में 49 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, तीन बजे तक लगभग 48. 73 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। छठे चरण में नेपाल से सटे महराजगंज और कुशीनगर के साथ-साथ गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मउ तथा बलिया जिलों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक चलेगा। 

गोरखपुर से भाजपा के तेजतर्रार नेता योगी आदित्यनाथ लोकसभा सांसद हैं। देवरिया से केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र लोकसभा सांसद हैं, जबकि मउ से मुख्तार अंसारी मुकाबले में हैं। गैंगस्टर से नेता बने अंसारी इस समय जेल में हैं। 

छठे चरण में 77 लाख 84 हजार महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 72 लाख 86 हजार 327 मतदाता 63 महिलाओं सहित कुल 635 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिये 10 हजार 820 मतदान केन्द्र तथा 17 हजार 926 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। इनमें से 1186 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील माना गया है। वर्ष 2012 में इन सीटों में से सपा ने 27, बसपा ने नौ, भाजपा ने सात तथा कांग्रेस ने चार सीटें जीती थी, जबकि दो सीटें अन्य के खाते में गयी थीं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत