1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. खुद को जिंदा साबित करने के लिए वाराणसी में नामांकन करने पहुंचा शख्स

खुद को जिंदा साबित करने के लिए वाराणसी में नामांकन करने पहुंचा शख्स

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 16, 2017 08:42 pm IST,  Updated : Feb 16, 2017 08:42 pm IST

वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत या हार के लिए नहीं बल्कि खुद को जिंदा साबित करने के लिए एक व्यक्ति ने वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला करते हुए

santosh murat singh- India TV Hindi
santosh murat singh

वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत या हार के लिए नहीं बल्कि खुद को जिंदा साबित करने के लिए एक व्यक्ति ने वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला करते हुए नामांकन दाखिल किया। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

नामांकन करने पहुंचे संतोष मूरत सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से वाराणसी के चौबेपुर का निवासी है तथा उसके माता पिता बचपन में ही गुजर गये थे, जिससे वो मुम्बई चला गया था। इसके पड़ोसियों ने कागजी कारवाही में उसे मृत घोषित कर उसके बाईस बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया।

इस संबध में उसने बहुत प्रयास किया परन्तु अपने को जीवित साबित नहीं कर पाया।

संतोष के वकील दीपक मिश्रा के अनुसार संतोष इसके पहले भी चुनाव में नामांकन कर चुका है, लेकिन वह निरस्त हो गया था। इस बार फिर से अपने जिंदा होने के सबूत के लिये उसने नामांकन किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत