1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Elections 2017: PM मोदी आज बहराइच व बस्ती में करेंगे जनसभा

UP Elections 2017: PM मोदी आज बहराइच व बस्ती में करेंगे जनसभा

 Written By: IANS
 Published : Feb 23, 2017 07:39 am IST,  Updated : Feb 23, 2017 07:39 am IST

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उप्र के बहराइच और बस्ती में जनसभा करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री 23 फरवरी को बहराइच में नारापारा रोड पर सुबह 11 बजे विजय

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उप्र के बहराइच और बस्ती में जनसभा करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री 23 फरवरी को बहराइच में नारापारा रोड पर सुबह 11 बजे विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे।

उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री की दूसरी रैली बस्ती के राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज में दोपहर एक बजे से होगी। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह रैली के प्रभारी होंगे।

मुख्यमंत्री अ्रखलेश यादव ने बहराइच में अपने जनसभा में कहा, "प्रधानमंत्री कल (गुरुवार) बहराइच आकर बड़े-बड़े सपने दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप लोग उनके सपनों के चक्कर में मत आना।" अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गुरुवार को मोदी अखिलेश के वार का क्या प्रतिकार करते हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत