1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सपा के उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव को मिला टिकट

सपा के उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव को मिला टिकट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 23, 2017 05:11 pm IST,  Updated : Jan 23, 2017 10:10 pm IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से उम्मीदवार बनाया है। लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव का मुकाबला

aparna yadav- India TV Hindi
aparna yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से उम्मीदवार बनाया है। लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव का मुकाबला बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से होना है। अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बता दें कि करीब 1 साल पहले ही मुलायम सिंह ने 2017 के यूपी चुनाव के लिए लखनऊ कैंट से अपर्णा का नाम आगे कर दिया था। यह निर्वाचन क्षेत्र जहां से सपा कभी नहीं जीत पाई है, वहां अपना आधार मज़ूबत करने के लिए अपर्णा काफी मेहनत भी कर रही हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत