1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: कोटा से आये बच्चों के घरों पर नोटिस चिपकाए, कोरोना टेस्ट के बाद 14 दिन के क्वारन्टीन में भेजे गए

उत्तर प्रदेश: कोटा से आये बच्चों के घरों पर नोटिस चिपकाए, कोरोना टेस्ट के बाद 14 दिन के क्वारन्टीन में भेजे गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2020 12:23 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 01:21 pm IST

उत्तर प्रदेश में राजस्थान के कोटा से लौटे छात्रों को कोरोना टेस्ट के बाद 14 दिन के क्वारन्टीन में भेज दिया गया है।

Coronavirus - India TV Hindi
Coronavirus  Image Source : AP

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में राजस्थान के कोटा से लौटे छात्रों को कोरोना टेस्ट के बाद 14 दिन के क्वारन्टीन में भेज दिया गया है। यूपी के सहारानपुर में कोटा से आए 93 बच्चों समेत 120 लोगों को घर में पृथक रखे जाने के बाद अब प्रशासन ने उनके घरों पर नेाटिस भी चिपका दिए हैं। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा, ''यहां के बच्चे जो राजस्थान के कोटा शहर में इंजीनियरिंग व मेडिकल आदि की तैयारी कर रहे थे और लॉकडाउन के चलते कोटा में ही फंस गए थे। उन्हें यहां शासन के निर्देश पर लाया गया है तथा उनके रैपिड टेस्ट करने के बाद उन्हें 14 दिन के लिए घर में ही पृथक रखने को कहा गया है।’’ 

उन्होंने बताया कि उनमें हालांकि कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले लेकिन इसके बाद भी पूरी एहतियात बरतते हुए उनके घरों पर नोटिस चिपका दिए गए हैं, ताकि उनके परिवार के सदस्य किसी से ना मिले और ना ही कोई बाहरी व्यक्ति उनके घर जाए। जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दल लगातार उनके घरों पर जाकर उनसे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रहे हैं और नियंत्रण कक्ष से भी इन लोगों पर पूरी नजर रखी जा रही है। 

यह भी पढ़ें : Coronavirus Cases in India: 12 घंटे में 299 लोग कोरोना वायरस से हुए ठीक, लेकिन 29 की मौत, कुल आंकड़ा 21393

यह भी पढ़ें : अमेरिका पर हुआ हमला, ट्रंप ने Coronavirus को लेकर दिया ये बयान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव कुमार गुप्ता ने रैपिड किट से जांच पर रोक लगाने के सवाल पर कहा कि विभागीय टीम सभी छात्रों के घर पर जाकर उनसे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रही है और शासन से जैसे निर्देश प्राप्त होंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत