1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सुल्तानपुर का नाम होगा कुशभवनपुर? गवर्नर राम नाईक ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी

सुल्तानपुर का नाम होगा कुशभवनपुर? गवर्नर राम नाईक ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2019 04:01 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 04:01 pm IST

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुल्तानपुर जिले का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने के लिए एक पत्र लिखा है।

up cm yogi adityanath and pm modi- India TV Hindi
up cm yogi adityanath and pm modi

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुल्तानपुर जिले का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने के लिए एक पत्र लिखा है।

राज्यपाल राम नाईक ने पत्र में कहा कि राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुझसे मुलाकात कर एक किताब 'सुल्तानपुर इतिहास की झलक' के साथ एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने सुल्तानपुर को हेरिटेज सिटी में शामिल किए जाने और उसका नाम बदलकर कुशभवनपुर किए जाने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सुल्तानपुर नगरपालिका में इसे लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया था। इससे पहले सुल्तानपुर के लंभुआ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक देवमणि ने विधानसभा में जिले का नाम बदले जाने का प्रस्ताव दिया था।

इससे पहले प्रदेश की योगी सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत