1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. स्वतंत्रता दिवस पर झंडा न फहराने वाले मदरसों पर होगी कार्रवाई

स्वतंत्रता दिवस पर झंडा न फहराने वाले मदरसों पर होगी कार्रवाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 17, 2017 04:58 pm IST,  Updated : Aug 17, 2017 04:58 pm IST

जिले के मदरसों में झंडा फहराये जाने और राष्ट्रगान गाये जाने के स्थानीय प्रशासन के दावों के बीच बरेली के मंडलायुक्त पी वी जगमोहन ने आज कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा फहराये जाने के आदेश को जिसने नहीं माना होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी और

flag- India TV Hindi
flag

बरेली: जिले के मदरसों में झंडा फहराये जाने और राष्ट्रगान गाये जाने के स्थानीय प्रशासन के दावों के बीच बरेली के मंडलायुक्त पी वी जगमोहन ने आज कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा फहराये जाने के आदेश को जिसने नहीं माना होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी और उन पर रासुका (NSA) भी लगाया जा सकता है।

मंडलायुक्त ने कहा, अगर किसी मदरसे के बारे में ऐसी शिकायत मिली कि उसने सरकार का आदेश न मानते हुए झंडा नहीं फहराया होगा और राष्ट्रगान नहीं गाया होगा तो इसकी जांच होगी और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि वह तुरंत उन मदरसों की सूची सौंपे जहां राष्ट्रगान नहीं गाया गया। इस मामले में अगर जनता की तरफ से कोई शिकायत मिली तो उसकी भी जांच की जाएगी।

प्रशासन का दावा है कि शहर काजी के मदरसे को छोड़कर सभी मदरसों ने सरकार के आदेश को माना, लेकिन अपुष्ट खबरों के अनुसार कुछ मदरसों में राष्ट्रगान के बजाय सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा गाया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत