1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: रेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को पॉक्सो कोर्ट से मिली जमानत

UP: रेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को पॉक्सो कोर्ट से मिली जमानत

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2017 03:44 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 03:45 pm IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके दो साथियों को बलात्कार के आरोप में आज लखनऊ की एक अदालत ने जमानत दे दी।

gayatri prajapati- India TV Hindi
gayatri prajapati

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके दो साथियों को बलात्कार के आरोप में आज लखनऊ की एक अदालत ने जमानत दे दी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पॉक्सो न्यायालय के न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्र ने प्रजापति तथा सह अभियुक्तों विकास वर्मा तथा अमरेन्द्र सिंह उर्फ मिंटू को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके तथा इतनी ही राशि के बांड पर जमानत दे दी।

मालूम हो कि एक महिला से बलात्कार करने और उसकी नाबालिग बेटी से दुराचार की कोशिश के आरोप में प्रजापति तथा छह अन्य अभियुक्तों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

प्रजापति को पिछली 15 मार्च को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत