1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद दो इनामी बदमाश चढ़े हत्थे

लखनऊ पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद दो इनामी बदमाश चढ़े हत्थे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2020 08:03 am IST,  Updated : Jul 23, 2020 08:03 am IST

यूपी पुलिस अपराधियों के खिलाफ इस समय फुल एक्शन में है। इस बीच लखनऊ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

Lucknow- India TV Hindi
Lucknow Image Source : INDIA TV

यूपी पुलिस अपराधियों के खिलाफ इस समय फुल एक्शन में है। इस बीच लखनऊ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बुधवार को दो लखनऊ में दो मुठभेड़ में पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक 50 हजार का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी राम ​नेवास है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं लखनऊ क्राइम ब्रांच ने एक अन्य अपराधी कृष्णा अवस्थी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। अवस्थी पर 25000 रुपए का इनाम था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीजीआई थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी राम नेवास को पकड़ लिया। रामनेवास को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रामनेवास फतेहपुर जिले का निवासी है। पुलिस को कई अपराधों के लिए इसकी तलाश थी। 

दूसरी ओर, इंदिरा नगर पुलिस ने मुठभेड़ कर 25 हजार के इनामी बदमाश कृष्णा अवस्थी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम के साथ बदमाश कृष्णा अवस्थी की मुठभेड़ पिकनिक स्पाट पर हुई। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान कृष्णा घायल हो गया।   

बदमाश कृष्णा अवस्थी के पैर में गोली लगी है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत