शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में झाड़-फूंक के बाहने मां-बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीमारी ठीक करने के नाम पर 2 लोगों ने मां और बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। मां और बेटी से दुष्कर्म करने वाले इन आरोपियों के नाम सगीर खान और इदरीस बताए जा रहे हैं।
Related Stories
9 फरवरी की रात की है घटना
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने गुरुवार को बताया कि खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने बीमार पति के इलाज के लिये औरंगाबाद निवासी तांत्रिक सगीर खान से सम्पर्क किया था। सगीर ने महिला के पति पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहते हुए उसे ठीक कर देने का आश्वासन दिया था। महिला का आरोप है कि गत 9 फरवरी की रात तांत्रिक सगीर अपने साथी इदरीस के साथ महिला के घर पहुंचा और उसने उसके पति तथा उसके बच्चों को कमरे में बंद कर दिया।
नाबालिग बेटी से भी किया रेप
महिला का आरोप है कि घरवालों को कमरे में बंद करन के बाद सगीर और इदरीस ने तंत्र-मंत्र का हवाला देते हुए महिला तथा उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक सगीर तथा इदरीस के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद बुधवार रात सगीर को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।