1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपीः 17 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मॉनसून सत्र, कैबिनेट मीटिंग में फैसला

यूपीः 17 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मॉनसून सत्र, कैबिनेट मीटिंग में फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2021 07:55 pm IST,  Updated : Aug 02, 2021 10:50 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 17 अगस्त से शुरू होगा। सोमवार को कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है।

यूपीः 17 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मॉनसून सत्र- India TV Hindi
यूपीः 17 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मॉनसून सत्र Image Source : PTI/FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 17 अगस्त से शुरू होगा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। सरकारी बयान के अनुसार, 2021 में उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद का यह दूसरा सत्र होगा। बयान में कहा गया है कि उप्र विधानमंडल का पिछला सत्र 18 फरवरी को शुरू हुआ था और विधानसभा और विधान परिषद की अंतिम बैठक 4 मार्च को हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, योगी सरकार चुनाव को देखते हुए अनुपूरक बजट भी ला सकती है। कैबिनेट बैठक में करीब 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट बैठक में यह भी फैसला लिया है कि हर अनाथ बच्चे या जिनके माता-पिता में जो भी कमाऊ हो, उसकी मौत हो गई है तो उनको 2500 रुपये महीने की मदद दी जाएगी। इसके तहत बच्चे कोविड के कारण अनाथ हुए हों या किसी दूसरे अन्य कारण से योगी सरकार हर ऐसे बच्चे की मदद करेगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत