1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP विधानसभा अध्यक्ष को सदन में अचानक आया चक्कर, ले जाया गया अस्पताल

UP विधानसभा अध्यक्ष को सदन में अचानक आया चक्कर, ले जाया गया अस्पताल

 Reported By: PTI
 Published : Jul 25, 2019 08:30 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 08:30 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को गुरुवार को सदन में अचानक चक्कर आ गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

up vidhan sabha speaker hriday narayan dixit- India TV Hindi
up vidhan sabha speaker hriday narayan dixit

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को गुरुवार को सदन में अचानक चक्कर आ गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। अध्यक्ष दीक्षित आसन पर थे और प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही थी कि अचानक दीक्षित को चक्कर आया, जिसके बाद उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल ले जाया गया।

सदर अस्पताल के डॉक्टर आशुतोष दुबे ने बताया कि चिन्ता की कोई बात नहीं है और अध्यक्ष को सर्वाइकल स्पाण्डलाइटिस की समस्या है, जिसकी वजह से उन्हें चक्कर आ गया और वह अस्पताल में अब ठीक हैं।

दीक्षित की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन पीठासीन अधिकारी सुखदेव राजभर ने किया, जो बसपा के शासनकाल (2007-2012) में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ अस्पताल जाकर दीक्षित का हालचाल लिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत