1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्‍तर प्रदेश: राज्‍य में आज से लागू होंगी बिजली की नई दरें! जानिए अब देना होगा कितना बिल

उत्‍तर प्रदेश: राज्‍य में आज से लागू होंगी बिजली की नई दरें! जानिए अब देना होगा कितना बिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2019 02:03 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 02:03 pm IST

उत्तर प्रदेश में आज से बिजली महंगी हो जाएगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 3 सितंबर को बिजली की नई दरों की घोषणा की थी।

UPPCL- India TV Hindi
UPPCL

उत्‍तर प्रदेश में आज से बिजली महंगी हो जाएगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 3 सितंबर को बिजली की नई दरों की घो‍षणा की थी। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से 5 सितंबर को नई दरों का सार्वजनिक प्रकाशन कराया गया था। कानूनन सार्वजनिक प्रकाशन के एक सप्ताह बाद नई दरें प्रभावी हो जाती हैं। इस प्रकार 12 सितंबर यानि गुरुवार से ये नई दरें लागू हो जाएंगी। 

बता दें कि राज्‍य में सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिजली दरों में औसतन 12 फीसदी तक इजाफा किया है। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को अब फिक्स चार्ज के रूप में 10 रुपये प्रति किलोवाट के साथ ही बिजली के लिए 50-60 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। वहीं बिना मीटर वाले ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में 25 फीसदी की वृद्धि की गई है। इसके अलावा किसानों, कॉमर्शियल व औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी हो गई है।  

जानिए अब क्‍या हैं बिजली की नई दरें 

मद पुरानी दरें  नई दरें
फिक्स चार्ज (प्रति किलोवाट प्रति माह) 100 रुपये 110 रुपये 
150 यूनिट तक 4.90 रुपये प्रति यूनिट 5.50 रुपये प्रति यूनिट
151 से 300 यूनिट तक 5.40 रुपये प्रति यूनिट 6 रुपये प्रति यूनिट
301 से 500 यूनिट तक 6.20 रुपये प्रति यूनिट 6.50 रुपये प्रति यूनिट
500 यूनिट से ऊपर 6.50 रुपये प्रति यूनिट 7 रुपये प्रति यूनिट

गांवों में घरेलू अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को 400 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह के स्थान पर अब 500 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह के हिसाब से बिल का भुगतान करना पड़ेगा।

अनमीटर्ड किसानों को 150 रुपये प्रति हॉर्स पावर प्रतिमाह के बजाय अब 170 रुपये प्रति हॉर्स पावर की दर से भुगतान करना पडे़गा।

गांवों में भी महंगी हुई बिजली 

ग्रामीण क्षेत्रों के मीटर्ड उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज 80 से बढ़ाकर 90 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह तथा विद्युत मूल्य 3 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 3.35 रुपये प्रति यूनिट किया गया है। 100 यूनिट तक 3.35 रुपये की दर रहेगी। 100 यूनिट से ऊपर 3.85 से 6 रुपये प्रति यूनिट की दर अलग-अलग स्लैब के लिए तय की गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत