1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्रेटर नोएडा में उत्कल भुवनेश्वरी देवी की महापूजा धूमधाम से संपन्न

ग्रेटर नोएडा में उत्कल भुवनेश्वरी देवी की महापूजा धूमधाम से संपन्न

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2017 10:59 pm IST,  Updated : Sep 30, 2017 11:01 pm IST

अपने गांव और शहरों से हजारों किलोमीटर दूर रह रहे ओडिशा के लोगों ने नवरात्र के मौके पर अपनी इष्टदेवी मां भुवनेश्वरी देवी की पूजा अर्चना की। हर साल की तरह इस मौके पर हजारों लोगों ने मां के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

durga puja- India TV Hindi
durga puja

सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा): अपने गांव और शहरों से हजारों किलोमीटर दूर रह रहे ओडिशा के लोगों ने नवरात्र के मौके पर अपनी इष्टदेवी मां भुवनेश्वरी देवी की पूजा अर्चना की। हर साल की तरह इस मौके पर हजारों लोगों ने मां के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मां की नौ दिनों तक अराधना करने वाले प्रदीप, सुलेख, उमा का कहना है कि काम की वजह से वे लोग घर नहीं जा पाए। ऐसे में यहां अपनी इष्टदेवी की पूजा से गांव की याद ताजा हो गई।

Durga puja
Durga puja

मां की पूजा अर्चना में स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर मदद की। कमल, जयंत, सरोज जैसे लोगों का कहना है कि माता की पूजा अर्चना से उन्हें भी मन की शांति मिलती है। और सबसे बड़ी बात तो यह है कि मां भुवनेश्वरी हर मनोकामना भी पूरी करती हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत