1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: हत्या का आरोपी जेब में रखे तमंचे के अचानक चल जाने से हुआ घायल

UP: हत्या का आरोपी जेब में रखे तमंचे के अचानक चल जाने से हुआ घायल

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2020 08:09 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 08:09 pm IST

तिहरे हत्याकांड का एक आरोपी सोमवार को यहां एक अदालत में कथित तौर पर अपनी जेब में रखे तमंचे के अचानक चल जाने से घायल हो गया।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

मैनपुरी (उप्र): तिहरे हत्याकांड का एक आरोपी सोमवार को यहां एक अदालत में कथित तौर पर अपनी जेब में रखे तमंचे के अचानक चल जाने से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मनीष यादव नाम का यह आरोपी अपने पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई की हत्या का आरोपी है।

उसे इटावा जेल से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तरूण कुमार की अदालत में लाया गया था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनायी दी और मनीष के पैर से खून निकलने लगा। पुलिस के अनुसार मनीष को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जिला न्यायाधीश बिजेन्द्र सिंह ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय को सूचना दी है। इस घटना के सिलसिले में कोतवाली में एक एफआईआर दर्ज की गई है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत