1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 12 और मरीजों की मौत, 533 नए केस मिले

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 12 और मरीजों की मौत, 533 नए केस मिले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2021 09:58 pm IST,  Updated : Jan 16, 2021 09:58 pm IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 12 और संक्रमितों की मौत के बाद महामारी से अब तक यहां मरने वालों की संख्या 8,570 हो गई है जबकि 533 नये मरीज़ों के मिलने से अब तक के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,96,137 हो गया है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 12 और मरीजों की मौत, 533 नए केस मिले- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 12 और मरीजों की मौत, 533 नए केस मिले Image Source : PTI

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 12 और संक्रमितों की मौत के बाद महामारी से अब तक यहां मरने वालों की संख्‍या 8,570 हो गई है जबकि 533 नये मरीज़ों के मिलने से अब तक के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,96,137 हो गया है। अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या 9,162 है और अब तक 5,78,405 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं और उन्‍हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 930 लोगों को स्‍वस्‍थ्‍य होने के बाद घर भेजा गया है। 

प्रसाद ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्‍वस्‍थ होने की दर अब 97.02 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 2.60 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है और शुक्रवार को ही 1.23 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। कोरोना टीकाकरण अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए और कई वरिष्‍ठ चिकित्‍सकों ने भी टीके लगवाए। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में अपराह्न साढ़े तीन बजे तक, 13,419 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया और सभी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

वहीं, पूरे देश की बात करें तो देश में कोविड-19 के 15,158 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,42,841 हो गए, वहीं संक्रमण से उबरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,01,79,715 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

मंत्रालय की ओर से जारी सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 175 और संक्रमितों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,52,093 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,01,79,715 हो गई है तथा ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.56 फीसदी हो गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से मृतक दर 1.44 फीसदी है। शनिवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम बनी रही। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,11,033 है जो संक्रमण के कुल मामलों का दो फीसदी है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

(इनपुट- भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत