1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना मुक्त हुए कुछ जिले, 24 घंटे में सिर्फ 2402 केस

उत्तर प्रदेश में कोरोना मुक्त हुए कुछ जिले, 24 घंटे में सिर्फ 2402 केस

 Published : May 28, 2021 10:58 am IST,  Updated : May 28, 2021 10:58 am IST

उत्तर प्रदेश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले घटकर सिर्फ 52224 रह गए हैं और लगातार टेस्टिंग की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में 3.58 लाख कोरोना टेस्ट हुए हैं और इनमें 1.48 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट हैं।

कोरोना प्रबंधन का...- India TV Hindi
कोरोना प्रबंधन का जायजा लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की जो योजना बनाई है वह काम करती हुई नजर आ रही है। राज्य में कुछ जिले कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और कई जिलों में अब सिंगल डिजिट में ही नए मामले सामने आ रहे हैं, सिर्फ 4 जिले ऐसे बचे हैं जहां पर पिछले 24 घंटों के दौरान 100 से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। लगातार हो रही टेस्टिंग और मॉनिटरिंग की वजह से राज्य में कोरोना मामले घट रहे हैं। 

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के सिर्फ 2402 मामले दर्ज किए गए हैं। 2 जिले ऐसे हैं जहां पर 24 घंटों के दौरान एक भी नया कोरोना मामला सामने नहीं आया है और 16 जिलों में 24 घंटों के दौरान सिंगल डिजिट में नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। 53 जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान डबल डिजिट में नए कोरोना मामले सामने आए हैं। 

राज्य में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले घटकर सिर्फ 52224 रह गए हैं और लगातार टेस्टिंग की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में 3.58 लाख कोरोना टेस्ट हुए हैं और इनमें 1.48 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट हैं। 

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की मार से नागरिकों को बचाने के लिए वैक्सीन का टीकाकरण भी लगातार जारी है। अबतक राज्य में 1.73 करोड़ लोगों को वैक्सीन का टीका लग चुका है जिनमें 16.69 लाख युवा यानि 18-44 वर्ष आयुवर्ग के नागरिक हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत