1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से आठ लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 596 हुई

उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से आठ लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 596 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2020 06:49 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 06:49 pm IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालो की संख्या 596 हो गयी है।

Uttar Pradesh Coronavirus death toll till 24 June- India TV Hindi
Uttar Pradesh Coronavirus death toll till 24 June Image Source : INDIA TV

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालो की संख्या 596 हो गयी है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार (24 जून) को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण के 6375 मामले हैं। जबकि, 12586 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गये और उन्हें अस्पताल से छुटटी दे दी गयी।'

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 700 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 19,557 है। प्रसाद ने बताया कि बुधवार को पूरे प्रदेश में औचक तौर पर स्वास्थ्य कर्मी, दुकानदार और सेल्स मैन के नमूने लिए गए। नमूना लेने के काम को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से मेरठ मंडल के छह जिलों में और लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और गोरखपुर में एंटीजन जांच की सुविधा शुरू हो जायेगी ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत