1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कोरोना वायरस: यूपी में नई गाइडलाइन जारी, कंटेनमेंट जोन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

कोरोना वायरस: यूपी में नई गाइडलाइन जारी, कंटेनमेंट जोन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2021 10:24 pm IST,  Updated : Apr 04, 2021 11:42 pm IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य की योगी सरकार ने नई कोरोना गाइड लाइन जारी कर दी है।

यूपी में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी, कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर लिया बड़ा फैसला- India TV Hindi
यूपी में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी, कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर लिया बड़ा फैसला Image Source : PTI

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य की योगी सरकार ने नई कोरोना गाइड लाइन जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी नई कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक, प्रत्येक कोविड पॉजिटिव मामले को केंद्र मानते हुए 25 मीटर रेडियस के क्षेत्र को और एक से अधिक मामले के लिए 50 मीटर के रेडियस के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाए।

वहीं बहुमंजिला अपार्टमेंट के लिए नियम कुछ अलग होंगे। एक मरीज मिलने पर अपार्टमेंट की उस मंजिल को  कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। एक से अधिक मरीज मिलने पर ग्रुप हाउसिंग का संबंधित ब्‍लॉक सील होगा। 14 दिनों तक एक भी मरीज न मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन समाप्त होगा। 

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर योगी सरकार ने नए नियमों के साथ सख्ती बढ़ा दी है। शहरी इलाकों में कोरोना मरीज मिलने पर इलाक़ा कंटेनमेंट ज़ोन घोषित होगा। एक मरीज मिलने पर 20 मकानों का इलाका सील होगा। एक से अधिक केस मिलने पर 60 मकानों का इलाका सील कर दिया जाएगा। इलाके में सर्विलांस टीम सर्वे और जांच करेंगी। सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अफसरों को मुख्य सचिव आर के तिवारी ने आदेश जारी किए हैं।

बहुमंजिले अपार्टमेंट के लिए नियम कुछ अलग होंगे। एक मरीज मिलने पर अपार्टमेंट की उस मंजिल को बंद कर दिया जाएगा। एक से अधिक मरीज मिलने पर ग्रुप हाउसिंग का संबंधित ब्‍लॉक सील होगा। जहां कोरोना का मरीज़ होगा वहां सर्विलांस तेज होगा। एक केस मिला तो पच्चीस मीटर एरिया को और एक से ज़्यादा केस मिले तो पचास मीटर के एरिया को कंटेनमेंट ज़ोन बनाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के चार हजार से अधिक नये मामले, 31 मरीजों की मौत 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से उछाल आया है और पिछले 24 घंटे में चार हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं, वहीं संक्रमण से 31 लोगों की मौत हुई है। अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि विगत 24 घंटे में संक्रमण के 4,164 नये मामले सामने आये हैं। राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्‍या 6,25,923 हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 31 संक्रमितों की मौत के बाद अब तक संक्रमण से 8,881 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में आए 4,164 नये मामलों के सापेक्ष इसी अवधि में 863 मरीजों को उपचार के बाद घर भेजा गया है।

प्रसाद के मुताबिक राज्य में अब तक 6,01440 मरीज संक्रमण मुक्त होकर लोग घर जा चुके हैं। प्रदेश में इस समय 19,738 लोगों का उपचार चल रहा है जिनमें 10,665 घरेलू पृथक-वास और 434 निजी अस्पतालों में भुगतान के आधार के पर उपचार करा रहे हैं जबकि बाकी मरीजों का सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान में लोग इमरान खान से मांग रहे हैं घबराने की इजाजत, देखिए मजेदार VIDEO

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले को लेकर हुआ बड़ा खुलासा!

DMRC: दिल्‍ली मेट्रो इन रूट्स की ट्रेनों में जोड़ेगा अतिरिक्त कोच, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत