1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना के 5898 नए मामले आए सामने, प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या 15409 हुई

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 5898 नए मामले आए सामने, प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या 15409 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 04:16 pm IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5898 नए मामले सामने आए हैं। यूपी में कोरोना के एक्टिव केसों की कुल संख्या 51,317 है जबकि पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोगों की संख्या 1,48,562 पहुंच गई है।

Uttar Pradesh Lucknow Noida coronavirus cases till 26 August- India TV Hindi
Uttar Pradesh Lucknow Noida coronavirus cases till 26 August Image Source : PTI

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5898 नए मामले सामने आए हैं। यूपी में कोरोना के एक्टिव केसों की कुल संख्या 51,317 है जबकि पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोगों की संख्या 1,48,562 पहुंच गई है। यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने ये जानकारी दी है। कल (25 अगस्त) प्रदेश में 1,44,802 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 49,41,679 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। अब तक प्रदेश में 1,93,20,725 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 9,71,70,306 लोग रहते हैं।

NEET 2020: जारी हुए नीट परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड, डाउनलोड करने के लिए ये है डायरेक्ट लिंक

अमित मोहन ने आगे बताया कि विदेश से आने वाले लोगों को 7 दिन के इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन और फिर 7 दिन के होम क्वारंटाइन में रहना होता था। भारत सरकार ने गाइडलाइन में कुछ परिवर्तन किया है, प्रदेश में भी उसके अनुरूप कुछ परिस्थितियों  में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में छूट दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं को, अगर किसी के घर में मृत्यु हुई है और वो विदेश लौटा है तो उसे इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में छूट दी जा सकती है। गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति और 10 साल से छोटे बच्चों के अभिभावक को भी जिला प्रशासन द्वारा छूट दी जा सकती है।

संसद भवन के पास पकड़ा गया संदिग्ध, जांच में जुटी एजेंसियां

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार (26 अगस्त) को बताया कि धारा 188 के तहत अब तक 2,03,967 FIR दर्ज करते हुए 3,93,634 लोगों को नामजद किया गया है। 1,35,00,853 वाहनों की सघन चेकिंग में 69,634 वाहन सीज किए गए हैं। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 4,32,722 वाहनों के परमिट जारी किए गए हैं। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1111 लोगों के खिलाफ 825 FIR दर्ज करते हुए 391 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2354 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई है। अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 15409 हो गई है। जिनमें 14,22,800 मकान चिन्हित हैं, लगभग 82,23,509 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं। इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में 25,768 लोग रह रहे हैं। 

सस्ती हुई महिंद्रा की XUV500, जानिए कंपनी ने कितने घटाए दाम, ये है नई कीमत

यूपी राहत आयुक्त, संजय गोयल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश का 2 और जनपद शाहजहांपुर और श्रावस्ती बाढ़ से प्रभावित हुआ है। अब प्रदेश के 19 जनपदों के 922 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जिसमें से 571 गांव मैरुंड तथा जलमग्न हैं। प्रदेश में अब तक 373 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है, जिनमें वर्तमान में 4 जनपदों के 27 बाढ़ शरणालयों में लगभग 1488 व्यक्ति रह रहे हैं । पिछले 24 घंटों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को 9916 खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है। अभी तक कुल 1,51,505 खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है। बाढ़ प्रभावित जनपदों में 837 नावों का संचालन किया जा रहा है। राहत कार्यों के लिए प्रदेश में 784 बाढ़ चौकियों की भी स्थापना की गई है। कुल 665 पशु शिविर संचालित किए गए हैं जिसमें लगभग 6,94,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत