1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: जल्द ही फिर जोर पकड़ेगा मानसून, होगी ज्यादातर स्थानों पर बारिश

UP: जल्द ही फिर जोर पकड़ेगा मानसून, होगी ज्यादातर स्थानों पर बारिश

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2020 08:43 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 08:43 pm IST

पिछले करीब एक हफ्ते से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खासा सक्रिय मानसून अब कुछ हल्का पड़ गया है। मगर एक-दो दिन बाद इसके फिर से जोर पकड़ने की सम्भावना है।

UP: जल्द ही फिर जोर...- India TV Hindi
UP: जल्द ही फिर जोर पकड़ेगा मानसून, होगी ज्यादातर स्थानों पर बारिश Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

लखनऊ: पिछले करीब एक हफ्ते से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खासा सक्रिय मानसून अब कुछ हल्का पड़ गया है। मगर एक-दो दिन बाद इसके फिर से जोर पकड़ने की सम्भावना है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई।

वहीं, राज्य के पश्चिमी भागों में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। इस अवधि में बर्डघाट (गोरखपुर) में नौ सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा मिर्जापुर में छह, करछना और जौनपुर में पांच-पांच, अकबरपुर और ज्ञानपुर में तीन-तीन, गोरखपुर और हर्रैया में दो-दो सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है।

अगली तीन जुलाई को मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर स्थानों और पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है। चार जुलाई को राज्य के अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की प्रबल सम्भावना है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत