1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. PM मोदी और CM योगी की तस्वीर बनाना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, पति ने घर से निकाला

PM मोदी और CM योगी की तस्वीर बनाना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, पति ने घर से निकाला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2017 04:02 pm IST,  Updated : Sep 11, 2017 04:02 pm IST

उत्तर प्रदेश के बलिया में रहने वाली मुस्लिम महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बनाना भारी पड़ गया...

Nagma Yogi and Modi Painting- India TV Hindi
Nagma Yogi and Modi Painting

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बलिया में रहने वाली मुस्लिम महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बनाना भारी पड़ गया। दरअसल, नगमा नाम की इस महिला ने अपने पति परवेज को खुश करने के लिए इन दोनों नेताओं की तस्वीर बनाई थी। लेकिन उसकी उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जब घर आने के बाद पति की नजर इन तस्वीरों पर गई। तस्वीरों को देखते ही परवेज आगबबूला हो गया और पत्नी के साथ मारपीट की और उसे कई दिनों तक टॉर्चर किया। बाद में परवेज ने नगमा को घर से बाहर निकाल दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलिया के मटूरी गांव निवासी मोहम्मद शमशेर खान की 24 वर्षीय पुत्री नगमा परवीन की शादी बसारिकपुर गांव निवासी हाजी सेराजूल खान के पुत्र परवेज खान के साथ 26 नवंबर, 2016 को हुई थी। ससुराल में ही नगमा ने मोदी और योगी की अपनी पेंटिंग पति परवेज को दिखाई, जिसके बाद गुस्साए पति ने ससुराल वालों के साथ मिल कर पत्नी को मारा-पीटा और पागल बता कर नगमा के पिता शमशेर के साथ उसे वापस अपने मायके भेज दिया। नगमा का कहना है कि उसके पति ने उसके साथ यह सब इसलिए किया है क्योंकि वह 10वीं पास है। जबकि परवेज का कहना है कि उनकी शादी से पहले यह झूठ बोला गया था कि नगमा 12वीं पास है। 

अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए नगमा के पिता शमशेर पास के थाने मे नगमा को ले गए। SP अनिल कुमार ने बताया कि सिकन्दरपुर थाना में मुस्लिम महिला के पिता शमशेर खान ने IPC की धाराओं 147, 323 , 506 और 498 के तहत पति समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि नगमा के ससुराल वालों पर दहेज की मांग करने का भी आरोप है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत