1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: नोएडा में 8 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस इंस्पेक्टर, 3 पत्रकार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा में 8 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस इंस्पेक्टर, 3 पत्रकार गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2019 12:34 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 12:34 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में एक पुलिस इंस्पेक्टर समेत 3 पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है।

Uttar Pradesh: Police inspector, three journalists arrested from Noida in money extortion case- India TV Hindi
Uttar Pradesh: Police inspector, three journalists arrested from Noida in money extortion case | PTI Representational

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में एक पुलिस इंस्पेक्टर समेत 3 पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 3 पत्रकारों और एक पुलिस इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने एवं जबरन वसूली के आरोपों में गिरफ्तार किया। इस बार में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्णा ने बुधवार को बताया, ‘सेक्टर 20 पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार पंत और पत्रकारों सुशील पंडित, उदित गोयल और रमन ठाकुर को कल गिरफ्तार किया गया।’

उन्होंने बताया कि चारों को सेक्टर 20 पुलिस थाने में 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते या जबरन वसूली करते रंगे हाथ पकड़ा गया। कृष्णा ने कहा, ‘वे एक कॉल सेंटर मालिक से नवंबर 2018 में दर्ज हुई एक प्राथमिकी से उसका नाम हटाने के एवज में धन वसूल रहे थे।’ SSP ने बताया कि इनमें से एक पत्रकार के पास से मर्सिडीज कार जब्त की गई है, जो प्रथमदृष्ट्या किसी ‘आपराधिक गतिविधि’ से संबंधित प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि एक पत्रकार के पास से .32 बोर की पिस्तौल मिली है।

जिला पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘कुल 8 लाख रुपये जब्त किए गए हैं और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’ अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 20 पुलिस थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी जयवीर सिंह को मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत