1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना के दो और मरीजों की मौत, सामने आए 65 नए मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना के दो और मरीजों की मौत, सामने आए 65 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2021 10:14 pm IST,  Updated : Aug 03, 2021 10:14 pm IST

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 65 ताजा मामले सामने आये जबकि दो और मरीजों की मौत हो गई। यहां जारी सरकारी बयान के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में दो और मरीजों की मौत के बाद अब तक मरने वालों की कुल संख्या 22,765 हो गई।

Uttar Pradesh records 65 fresh Covid cases, 2 new deaths- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 65 ताजा मामले सामने आये जबकि दो और मरीजों की मौत हो गई।  Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 65 ताजा मामले सामने आये जबकि दो और मरीजों की मौत हो गई। यहां जारी सरकारी बयान के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में दो और मरीजों की मौत के बाद अब तक मरने वालों की कुल संख्या 22,765 हो गई जबकि राज्य में कोविड-19 के 65 ताजा मामले मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,08,562 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में मंगलवार को महाराजगंज और चंदौली जिलों में एक-एक मौत की खबर है। 

बुलेटिन में कहा गया है कि लखनऊ से कोरोना वायरस के 11, वाराणसी से सात, प्रयागराज से पांच, कानपुर नगर और गौतम बुद्ध नगर से चार-चार मामले सामने आए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि लखनऊ में पुष्टि किए गए 11 मामलों में चार मलिहाबाद क्षेत्र के एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों के संपर्कों की छानबीन में कोई अन्य संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया। 

प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ में केरल से लौटे चार अन्य लोग भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और सभी की जांच (जीनोम सीक्वेंसिंग) की जाएगी। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 34 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं और राज्य में अब तक 16,85,125 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल 672 मरीज उपचाराधीन हैं। 

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 2.28 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है, जबकि अब तक 6.62 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार अब तक उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की करीब पांच करोड़ खुराक दी जा चुकी है जो किसी एक राज्य द्वारा किया गया सर्वाधिक वैक्सीनेशन है। 

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत