1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी STF के उपमहानिरिक्षक अनंत देव का ट्रांसफर, PAC मुरादाबाद का DIG बनाया गया

यूपी STF के उपमहानिरिक्षक अनंत देव का ट्रांसफर, PAC मुरादाबाद का DIG बनाया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2020 09:52 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 09:52 pm IST

त्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी पुलिस में कई बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों में यूपी एसटीएफ के डीआईजी अनंत देव का ट्रांसफर शामिल है। 

यूपी STF के...- India TV Hindi
यूपी STF के उपमहानिरिक्षक अनंत देव का ट्रांसफर, PAC मुरादाबाद का DIG बनाया गया  Image Source : TWITTER

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी पुलिस में कई बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों में यूपी एसटीएफ के डीआईजी अनंत देव का ट्रांसफर शामिल है। अनंत देव को PAC मुरादाबाद का DIG बनाया गया है। आपको बताते दें कि अनंत देव का नाम कानपुर केस में आ रहा है।

आपको बता दें कि शहीद मिश्रा का तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंनतदेव को भेजा गया एक कथित पत्र सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने कथित रूप से चौबेपुर के थाना प्रभारी विनय तिवारी और माफिया सरगना विकास दुबे के बीच संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए थे । यह पत्र कानपुर पुलिस के रिकार्ड मे नही पाया गया है ।

Uttar Pradesh Police
Image Source : UTTAR PRADESH POLICEयूपी STF के DIG अनंत देव का ट्रांसफर

इस मामले पर अनंतदेव का कहना है कि इस तथाकथित पत्र में जो हस्ताक्षर हैं वह मिश्र के हस्ताक्षर से नही मिलते। अनंतदेव का कहना है कि उनकी याद में ऐसा कोई पत्र उनके सामने नही आया था। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), लखनऊ इस मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही इसकी सच्चाई सामने आ जायेगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत