1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: विधवा को ईंट-पत्थरों से पीट कर मार डाला

उत्तर प्रदेश: विधवा को ईंट-पत्थरों से पीट कर मार डाला

 Reported By: IANS
 Published : Oct 04, 2017 09:39 pm IST,  Updated : Oct 04, 2017 09:39 pm IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक विधवा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

murder- India TV Hindi
murder

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक विधवा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूरतपुर खुशकरी निवासी महिला नौदेवी बुधवार तड़के शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने नौदेवी पर हमला कर दिया और ईंट-पत्थरों से मार-मार कर हत्या कर दी।

पत्थरों के वार से शरीर लहूलुहान हो गया, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो नौदेवी का शव पिड़ा मिला।

कोतवाली प्रभारी ने कहा कि जांच कर जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत