1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: दहेज के लिए महिला को फांसी पर लटकाया, मुकदमा दर्ज

यूपी: दहेज के लिए महिला को फांसी पर लटकाया, मुकदमा दर्ज

 Written By: IANS
 Published : Mar 30, 2017 06:28 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 06:28 pm IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के ग्राम नगला किन्नर में दहेज लोभियों ने दहेज की मांग पूरी न कर पाने वाली एक महिला को फांसी के फंदे पर लटका कर मौत के घाट उतार दिया।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के ग्राम नगला किन्नर में दहेज लोभियों ने दहेज की मांग पूरी न कर पाने वाली एक महिला को फांसी के फंदे पर लटका कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतारा तो उसका 2 वर्षीय मासूम बेटा मां से लिपट कर रोने लगा, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गईं, वहीं आरोपी पति फरार हो गया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला किन्नर निवासी रजनेश का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व थाना शमशाबाद के ग्राम नगला तारा निवासी जयवीर की 22 वर्षीय बेटी रेनू के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही रजनेश व उसके घर वाले रेनू पर दहेज लाने का दवाब बनाने लगे और उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। कई बार सुलह-समझौता भी हुआ, लेकिन दहेज लोभी ससुरालजनों का व्यवहार नहीं बदला और एक पुत्र होने के बाद भी दहेज लाने के लिए मजबूर करने लगे।

ये भी पढ़ें:

बीती देर रात रजनेश व उसके परिजनों ने मिलकर रेनू को फांसी के फंदे पर लटका दिया और खुद फरार हो गए। सुबह जब बच्चे के देर तक रोने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी और घर आकर देखा तो रेनू का शव फंदे से झूल रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा तो रेनू की सांसे थम चुकी थी और उसका 2 वर्ष का बच्चा मां से लिपट कर उसको उठा रहा था, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई।

ये भी पढ़ें:

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सतेंद्र पाल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रेनू के भाई सोनू ने कोतवाली में दी तहरीर में रजनेश व उसकी मां रामवती व पिता पप्पू, छोटे भाई अवनीश, दो बहनें पूजा व आरती को नामजद करते हुए दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कराया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत