1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्‍तर प्रदेश: मंत्री की सुरक्षा में तैनात वाहन पलटा, दो पुलिसकर्मी घायल

उत्‍तर प्रदेश: मंत्री की सुरक्षा में तैनात वाहन पलटा, दो पुलिसकर्मी घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2019 01:18 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 01:18 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' की सुरक्षा में तैनात जिप्सी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग—2 पर पानी से भरे तीन फ़ुट गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया ।

Accident - India TV Hindi
Accident 

भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' की सुरक्षा में तैनात जिप्सी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग—2 पर पानी से भरे तीन फ़ुट गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया । दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये । 

पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार रात को जिले के औराई थाना में कटका के पास एक डाइवर्जन पर हुआ । हादसे के वक़्त मंत्री की गाड़ी पीछे थी और जब वह वहां पहुंचे तो अपनी कार से घायल पुलिसकर्मियों को पास के एक निजी अस्पताल ले गए। 

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने सोमवार को बताया कि कैबिनेट मंत्री वाराणसी में निजी कार्यक्रम में भाग लेकर देर रात वापस प्रयागराज लौट रहे थे जिनकी सुरक्षा के लिए भदोही पुलिस की गाड़ी तीन पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची थी । पुलिस अधीक्षक ने बताया जिप्सी चालक जंग बहादुर यादव के सिर में चोट आयी है जबकि कांस्टेबल पाखण्ड कुमार का हाथ टूट गया है ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत