1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. विकास दुबे की खबर देने वाले को अब 2.5 लाख का इनाम, पुलिस ने बढ़ाई रकम

विकास दुबे की खबर देने वाले को अब 2.5 लाख का इनाम, पुलिस ने बढ़ाई रकम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2020 12:43 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 12:49 pm IST

हालांकि इनाम में बड़ोतरी के बावजूद अभी तक विकास दुबे का कोई भी सुराग नहीं है और उत्तर प्रदेश के 40 थानों की पुलिस उसे ढूंढ रही है।

Vikas Dubey's information reward rose to Rs 2.5 lakh by up...- India TV Hindi
Vikas Dubey's information reward rose to Rs 2.5 lakh by up Police

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे की खर देने वाले को अब पुलिस की तरह से 2.5 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को इनाम की राशि बढ़ाने की घोषणा की है। शुरुआत में विकास दुबे की खबर देने वाले को 50 हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया गया था फिर इसे बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया गया और अब बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए कर दिया गया है। डीजीपी एच सी अवस्थी ने इनाम की राशि बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि इनाम में बड़ोतरी के बावजूद अभी तक विकास दुबे का कोई भी सुराग नहीं है और उत्तर प्रदेश के 40 थानों की पुलिस उसे ढूंढ रही है। 

4 दिन से है फरार

कानपुर के चौबेपुर में पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार देर रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर  पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी विकास को पकड़ने के लिये पुलिस की 40 से अधिक टीम उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों में लगातार छापेमारी कर रही हैं लेकिन घटना के करीब 4 दिन बाद भी वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह जाना जा सके कि दुबे को उसके घर पर पुलिस की छापेमारी के बारे में पहले से खबर कैसे लगी जिससे उसने पूरी तैयारी के साथ पुलिस दल पर हमला किया।

हत्या के बाद लूट लिए थे हथियार

हत्या करने के बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के हथियार लूटे और फिर मौके से भाग गए। पुलिस के जिन हथियारों को बदमाश लेकर भागे हैं, उनमें AK-47 रायफल, इंसास रायफल, Glock पिस्टल, 9 MM पिस्टल शमिल हैं। फिलहाल, पुलिस सिर्फ एक 9 MM पिस्टल ही बरामद कर पाई है। फिलहाल, पुलिस ने विकास दुबे के घरो को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया है।

विकास दुबे के घर से मिले हथियार

यूपी पुलिस को उसके घर से हथियारों का जखीरा मिला है। पुलिस ने विकास दुबे के घर से 6 तमंचे, 25 कारतूस, 2 किलो विस्फोटक बरामद किया है। विकास के घर से भारी मात्रा में कीलें भी बरामद की गई हैं, जिनसे वो बम बनाता था। पुलिस को विकास के घर से 15 जिंदा बम भी मिले है। विकास नक्सली मोड में काम करता था। उसके परिवार में 12 लाइसेंसी हथियार थे, जिनका वो खुद इस्तेमाल करता था। 

दुबे का एक साथी गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने विकास दुबे के एक साथी दया शंकर अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया है। उसने ने स्वीकार किया है कि विकास दुबे को फोन आया था कि पुलिस टीम उसके घर पर छापा मारने की तैयारी कर रही है। अग्निहोत्री को कल्याणपुर क्षेत्र में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। अग्निहोत्री मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे के घर के अंदर ही था। वह दुबे के घर में रसोइए का काम करता है और उसकी पत्नी दुबे के घर में नौकरानी के तौर पर काम करती है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत