1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Shootout@Kanpur: 24 घंटे के भीतर यूपी में 03 एनकाउंटर, अब विकास दुबे की उलटी गिनती शुरू

Shootout@Kanpur: 24 घंटे के भीतर यूपी में 03 एनकाउंटर, अब विकास दुबे की उलटी गिनती शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2020 09:14 am IST,  Updated : Jul 09, 2020 09:14 am IST

कानपुर एन्काउंटर (Kanpur Encounter) के बाद यूपी पुलिस पूरी तरह से एक्शन में है। पिछले 24 घंटों में यूपी पुलिस हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (Vikas Dubey) के तीन साथियों को ढेर कर चुकी है।

Vikas Dubey- India TV Hindi
Vikas Dubey Image Source : FILE

कानपुर एन्काउंटर (Kanpur Encounter) के बाद यूपी पुलिस पूरी तरह से एक्शन में है। पिछले 24 घंटों में यूपी पुलिस हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (Vikas Dubey) के तीन साथियों को ढेर कर चुकी है। बुधवार को यूपी पुलिस ने हमीरपुर में विकास के राइट हैंड अमर दुबे को ढेर किया था। वहीं आज देर रात इटावा में एक अन्य करीबी बउआ मिश्रा मारा गया है। साथ ही कल फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए प्रभात मिश्रा भी कानपुर के रास्ते पुलिस हिरासत से भागते हुए मारा गया। लेकिन विकास अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। कल गैंगस्टर विकास दुबे के नोएडा में होने की खबर के बाद नोएडा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। रात भर पुलिस ने विकास की तलाश में छापेमारी की। लेकिन पुलिस अभी भी विकास का पता नहीं लगा पाई है। यह भी पढ़ें: फरीदाबाद से पकड़ा गया विकास दुबे का गुर्गा प्रभात एन्काउंटर में मारा गया

बता दें कि बुधवार रात विकास दुबे के फरीदाबाद में होने की खबर मिली थी। विकास तो नहीं पकड़ा गया, लेकिन उसके तीन साथियों को पुलिस ने जरूर हिरासत में लिया था। इस बीच बुधवार शाम से विकास के नोएडा की फिल्म सिटी में होने की खबर मिली। इसके बाद नोएडा में हाई अलर्ट जारी किया गया। Noida Film City को छावनी में तब्दील कर दिया गया। साथ ही दिल्ली-NCR, नोएडा, हरियाणा और राजस्थान समेत कई जिलों की पुलिस अलर्ट पर है। राज्यों की सीमाएं सील कर वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे की लोकेशन लगभग-लगभग ट्रेस कर ली गई है। यह भी पढ़ें: रातभर UP में गूंजती रही गोलियों की आवाज, अलग-अलग एनकाउंटर में विकास दुबे के 2 साथी ढेर

एन्काउंटर में मारा गया विकास का राइट हैंड

में पिछले सप्ताह 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद चर्चा में आए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (Vikas Dubey) के एक करीबी सहयोगी को यूपी STF ने बुधवार सुबह मार गिराया हैै। इसका नाम अमर दुबे है। अमर दुबे पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल बताया जा रहा है। बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एन्काउंटर के बाद इस बदमाश को मार गिराया। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के पुलिस से छिपकर भाग रहे अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने उसे हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया।

फरीदाबाद से गिरफ्तार प्रभात एन्काउंटर में ढेर

कल फरीदाबाद से पकड़ा गया कार्तिकेय उर्फ प्रभात मिश्रा एन्काउंटर में मारा गया है। बताया जा रहा है कि कानपुर पुलिस जब इसे फरीदाबाद से कानपुर ले जा रही थी, तभी पनकी थाना क्षेत्र के भौती बाई पास के पास प्रभात ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस एनकाउंटर में प्रभात मारा गया। प्रभात विकास का करीबी साथी है, चौबेपुर की fir में ये भी शामिल है, पुलिस पहले ही इसके पास से लूटी गई पिस्टल बरामद कर चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभात मिश्र को पुलिस वैन से लेकर कानपुर आ रही थी। 

इटावा में मारा गया बउआ

इटावा में हुए एनकाउंटर में विकास दुबे का साथी बउआ दुबे उर्फ प्रवीण मारा गया। प्रवीण बिकरू गांव का ही रहने वाला था। इसपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था। इसका नाम बिकरू हत्याकांड की FIR में भी था। यह इनकाउंटर सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। दरअसल, करीब 3 बजे चार लोगों ने एक स्विफ्ट डिजायर कार लूटी, जिसका नंबर DL1ZA3602 था। लुटेरों को कचौरा रोड पर ट्रेस किया गया और पुलिस ने इसका पीछा किया। यह इलाका इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आता है। जिस वक्त पुलिस इनका पीछा कर रही थी, बदमाशों की कार एक पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस फायरिंग में एक बदमाश को गंभीर चोटें आईं, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत