1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उज्जैन से कानपुर पहुंचा गैंगस्टर विकास दुबे, आज अदालत में किया जाएगा पेश

उज्जैन से कानपुर पहुंचा गैंगस्टर विकास दुबे, आज अदालत में किया जाएगा पेश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2020 07:16 am IST,  Updated : Jul 10, 2020 07:18 am IST

कानपुर शूटआउट कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस शुक्रवार सुबह कानपुर ले आई है।

Vikas Dubey- India TV Hindi
Vikas Dubey Image Source : ANI

कानपुर शूटआउट कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस शुक्रवार सुबह कानपुर ले आई है। आज पुलिस विकास दुबे को कानपुर की अदालत में पेश करेगी। बता दें कि कल ट्रांजिट रिमांड के बाद विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश एसटीएफ 2 गाडियों में उज्जैन आई थी। बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ के साथ उज्जैन पुलिस भी यूपी बार्डर तक आई थी। 

उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विकास दुबे से उज्‍जैन पुलिस ने लगभग 8 घंटों तक पूछताछ की है। उज्जैन कोर्ट में लिखा पढ़ी के बाद उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने सीधे विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन में महाकाल थाने की पुलिस ने विकास दुबे को यूपी एसटीएफ को सौंप दिया है।

गुरुवार को एक नाटकीय घटना क्रम में विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। विकास पर बीते शुक्रवार को 8 पुलिसकर्मियों की चौबेपुर में हत्या करने का आरोप है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विकास को पुलिस की होनेवाली रेड के बारे मे काफ़ी पहले से ही जानकारी थी। इसीलिए उसने अपने साथियों को बुला लिया था। उसने सभी को कहा था कि कुछ ख़तरा है इसलिये हथियार लेकर आने के भी कहा था। विकास का कहना है कि आमतौर पर उसके साथी वैसे भी हथियार लेकर ही आसपास जाते थे। लेकिन घटना के एक दिन पहले ही उसने लोगों को बोल दिया था कि हथियार लेकर न आएं।

उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विकास दुबे को पकड़ने में किसी तरह की कोताही नहीं बरती गई। हमने यूपी से कन्फर्म करने के पास उसे गिरफ्तार किया। गैंगस्टर विकास दुबे ने पहले अपना नाम और आईडी गलत बताई। गंभीरता से पूछताछ करने पर उसने विकास दुबे नाम बताया। कंफर्म करने के लिए हमने यूपी SSP से संपर्क किया। वहां से फोटो मंगवाकर तफ्तीश की। हमने उसे यूपी STF की टीम के हवाले कर दिया है। टीम उसे लेकर यूपी रवाना हो गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत