1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. विकास दुबे के साथी गुड्डन त्रिवेदी और उसके ड्राइवर को जिला न्यायालय ने भेजा जेल

विकास दुबे के साथी गुड्डन त्रिवेदी और उसके ड्राइवर को जिला न्यायालय ने भेजा जेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2020 06:47 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 06:50 pm IST

विकास दुबे का साथी गुड्डन त्रिवेदी और उसका ड्राइवर जिला न्यायालय में पेश किए गए है। गुड्डन त्रिवेदी बिकरू कांड के बाद फरार चल रहा था। पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

Vikas Dubey's partner Guddan Trivedi and his driver sent to jail by District Court- India TV Hindi
Vikas Dubey's partner Guddan Trivedi and his driver sent to jail by District Court Image Source : FILE

लखनऊ: विकास दुबे का साथी गुड्डन त्रिवेदी और उसके ड्राइवर को जिला न्यायालय में पेश किया गया। गुड्डन त्रिवेदी बिकरू कांड के बाद फरार चल रहा था। पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। और उसके पोस्टर भी चस्पा किए गए थे। 

गुड्डन त्रिवेदी को मुम्बई एटीएस ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में पुलिस ने कहा कि घटना से गुड्डन का सीधा संबंध नहीं है। मुम्बई एटीएस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे यूपी पुलिस को सौपा दिया था। जिसके बाद चौबेपुर थाना पुलिस उसे लेकर कानपुर देहात जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंची।  

स्पेशल कोर्ट डकैती न्यायाधीश ने गुड्डन और उसके चालक को जेल भेज दिया है। गुड्डन से जब पूछा गया कि क्या घटना हुई थी तो गुड्डन ने इसपर कहा कि हमे क्या पता क्या घटना हुई थी, जबर्दस्ती नाम डाल दिया हम तो थे भी नहीं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत