1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. विकास दुबे कांड से जुड़ा एक और ऑडियो वायरल, शहीद CO और पूर्व DGP के बीच कथित बातचीत

विकास दुबे कांड से जुड़ा एक और ऑडियो वायरल, शहीद CO और पूर्व DGP के बीच कथित बातचीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2020 09:51 am IST,  Updated : Oct 22, 2020 09:51 am IST

कानपुर के बिकरू गांव में हुए विकास दुबे कांड के मामले से कथित रूप से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो रहा है। कथित वायरल ऑडियो बिकरू कांड में शहीद CO देवेंद्र मिश्रा और पूर्व DGP एके जैन के बीच का है।

विकास दुबे कांड से जुड़ा एक और ऑडियो वायरल, शहीद CO और पूर्व DGP के बीच कथित बातचीत- India TV Hindi
विकास दुबे कांड से जुड़ा एक और ऑडियो वायरल, शहीद CO और पूर्व DGP के बीच कथित बातचीत

लखनऊ: कानपुर के बिकरू गांव में हुए विकास दुबे कांड के मामले से कथित रूप से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो रहा है। कथित वायरल ऑडियो बिकरू कांड में शहीद CO देवेंद्र मिश्रा और पूर्व DGP एके जैन के बीच का है। दोनों के बीच हुई बातचीत में तत्कालीन CO देवेंद्र मिश्रा ने SSP अनंत देव को लुटेरा बताया है। 

कथित वायरल ऑडियो में देवेंद्र मिश्रा ने SSP अनंत देव को लेकर कहा कि वह ईट और सरिया व्यापारियों से लूटकर लोहिया पथ पर मकान बनवा रहा है। ऑडियो में देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि ADG प्रेम प्रकाश के जाने के बाद अनंत देव ने खूब लूटा, वह अनंत देव को दबाए रहे थे।

वायरल ऑडियो में देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि अनंत देव ने जमीन के विवादों को निपटवाकर खूब कमाई की है। इतनी ही नहीं, वायरल ऑडिया में देवेंद्र मिश्रा ने अनंत देव पर अपने साले को जमीन खरीदवाने का भी आरोप लगाया। मिश्रा ने कहा कि अनंत देव अपने साले को जमीन की खरीद-फरोख्त करवाता है।

बताया जा रहा है कि सीओ देवेन्द्र मिश्रा अपना बिल्हौर सर्किल छोड़ना नहीं चाहते थे और इसी संबंध मे उन्होंने पूर्व डीजीपी एके जैन को फोन किया था। सीओ देवेन्द्र मिश्रा ने नए एसएसपी से अपनी पैरवी करने के लिए पूर्व डीजीपी को फोन किया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत