1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक पर हमला, अस्पताल में भर्ती

वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक पर हमला, अस्पताल में भर्ती

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2018 11:08 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 11:08 pm IST

मुनीष कुमार पर यह हमला उस समय हुआ जब वह देर रात बाइक से मथुरा स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। तभी रमण रेती मार्ग पर फोगला आश्रम के समीप कारसवार हमलावरों ने बाइक में टक्कर मार कर पहले उन्हें गिरा दिया और फिर लाठी-डण्डों की बरसात शुरू कर दी।

बांके बिहारी मंदिर- India TV Hindi
बांके बिहारी मंदिर

मथुरा: वृन्दावन के ठा. बांके बिहारी मंदिर के वरिष्ठ प्रबंधक पर अज्ञात हमलावरों ने कल रात उस समय हमला कर दिया जब वह बाइक से घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल प्रबंधक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुनीष कुमार पर यह हमला उस समय हुआ जब वह देर रात बाइक से मथुरा स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। तभी रमण रेती मार्ग पर फोगला आश्रम के समीप कारसवार हमलावरों ने बाइक में टक्कर मार कर पहले उन्हें गिरा दिया और फिर लाठी-डण्डों की बरसात शुरू कर दी।

पुलिस उपाधीक्षक (सीओ सदर) राकेश कुमार ने बताया, ‘पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, तुरंत नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया किंतु बताए गए हुलिए वाले बदमाशों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस अभी भी उनकी तलाश कर रही है।’

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए मंदिर प्रबंधक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनका इलाज चल रहा है। इस घटना पर मंदिर-आश्रम संचालकों ने गहरा रोष प्रकट करते हुए पुलिस से हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत