1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. देशराज बन वहाब ने बटाई पर ली जमीन! फिर किसान की बेटी को...

देशराज बन वहाब ने बटाई पर ली जमीन! फिर किसान की बेटी को...

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2021 12:29 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 12:29 pm IST

वहाब ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने युवती से विवाह कर लिया है। उसने विवाह सेवा समिति का एक प्रमाण पत्र भी दिखाया। प्रमाण पत्र में युवती का नाम बदल कर सिमरन लिखाया गया है।

wahab becomes deshraj to take farmer land than converts his daughter for marriage देशराज बन वहाब ने - India TV Hindi
देशराज बन वहाब ने बटाई पर ली जमीन! फिर किसान की बेटी को... Image Source : INDIA TV

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र में अपनी पहचान छुपाकर एक किसान की बेटी से दुराचार कर उसका वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन करवा कर जबरन विवाह करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने रविवार को बताया कि कुर्सी थाना क्षेत्र के गांव में एक किसान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वहाब नाम के एक युवक ने करीब दो साल पहले खुद को देशराज गौतम बताकर बटाई पर उसकी जमीन पर खेती का काम शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता का आरोप है कि वहाब ने उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म करके घटना का वीडियो बना लिया और जबरन धर्म परिवर्तन करा कर शादी कर ली।

अवधेश सिंह ने बताया कि लड़की के पिता का कहना है कि आरोपी अब वीडियो व अन्य माध्यमों से उसकी पुत्री को धमका रहा है। उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण और दुराचार का मुकदमा दर्ज करते हुए रविवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि वहाब ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने युवती से विवाह कर लिया है। उसने विवाह सेवा समिति का एक प्रमाण पत्र भी दिखाया। प्रमाण पत्र में युवती का नाम बदल कर सिमरन लिखाया गया है। शादी की तारीख 15 मार्च 2020 दर्ज है। युवक की उम्र 31 व युवती की उम्र 26 साल बताई गई है। सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत