भदोही (उत्तर प्रदेश): महिला ने कथित रूप से अवैध सम्बन्धों में रुकावट बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की रविवार को गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि ज्ञानपुर थाना के बंशीपुर गाँव में सीता देवी नामक महिला ने घर के बाहर आकर अपने पति राजित राम सरोज (30) की मौत हो जाने की बात कहते हुए शोर मचाया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने सरोज के शव को फांसी से उतारा। पुलिस को जब शक हुआ कि सरोज की मौत गला घोंटने से हुई तो उसने उसकी पत्नी से पूछताछ की।
Related Stories
सख्ती से पूछगछ करने पर सीता देवी ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सरोज की गला दबाकर हत्या की है। सिंह के मुताबिक महिला ने स्वीकार किया है कि उसका मर्चवार गांव निवासी एक व्यक्ति से अवैध संबंध था और जिसे लेकर सरोज अकसर उसे रोकता टोकता था। इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सीता देवी को गिरफ्तार कर उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।