1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: घर के बाथरूम में मरी मिली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सिर पर ढेरों वार करके की गई हत्या

नोएडा: घर के बाथरूम में मरी मिली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सिर पर ढेरों वार करके की गई हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 28, 2020 04:40 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 04:40 pm IST

नोएडा के थाना 20 क्षेत्र के सेक्टर 15 में मंगलवार को सनसनी मच गई। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव बाथरूम में पड़ा हुआ मिला।

Noida Murder- India TV Hindi
Noida Murder Image Source : INDIA TV

नोएडा के थाना 20  क्षेत्र के सेक्टर 15 में मंगलवार को सनसनी मच गई। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव बाथरूम में पड़ा हुआ मिला। महिला के सिर पर वार करके उसकी हत्या की गई थी। महिला घर में अकेली रहती थी। उसके परिवार के लोग सभी बाहर रहते हैं। पुलिस का मानना है कि प्रॉपर्टी को लेकर के किसी जानकार द्वारा महिला की हत्या की गई है। बाकी सभी तथ्यों पर पुलिस जांच कर रही है। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है और जल्द खुलासे की बात कह रही है। फिलहाल बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर 15 के मकान में आज महिला का शव बाथरूम में पड़ा हुआ मिला। थाना 20 पुलिस को इसकी सूचना दी गई तत्काल पुलिस और आलाअधिकारी मौके पर पहुच गए। पुलिस ने पाया कि महिला के सर पर वार करके उनकी हत्या की गई है। साथ ही पुलिस का कहना है कि किसी जानकार ने ही इस पूरी घटना को अंजाम दिया है।  महिला अकेली इस मकान में रहती थी । इनके परिवार के लोग विदेश में रहते हैं। 

फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है लेकिन पुलिस का मानना है कि कहीं ना कहीं प्रॉपर्टी विवाद को लेकर के किसी जानकार ने इस हत्या की घटना को अंजाम दिया है ।इसको लेकर के पुलिस महिला के कई जानकार लोगों से हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है साथ ही जल्द खुलासे की बात भी कह रही है ।फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत