1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बीमार पति की मजदूरी लेने गई थी महिला, भट्टा मालिक ने किया रेप

बीमार पति की मजदूरी लेने गई थी महिला, भट्टा मालिक ने किया रेप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2019 10:51 am IST,  Updated : Sep 06, 2019 10:51 am IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक माह पूर्व बीमार हुए भट्टा मजदूर पति की मजदूरी लेने गई महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक माह पूर्व बीमार हुए भट्टा मजदूर पति की मजदूरी लेने गई महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति की मजदूरी लेने गई महिला के साथ भट्टे के मालिक ने ही कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। गुरुवार को महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। महिला ने कहा कि भट्टा मालिक ने उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

एक महीने से बीमार था पति

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने शुक्रवार को बताया, ‘महिला की तहरीर पर ईंट भट्टा मालिक राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी मुआयना कराया जा रहा है।’ उन्होंने बताया कि सुरीर गांव में कार्तिक नामक युवक एक ईंट भट्टे पर काम करता था। करीब एक महीने से वह बीमार था। इलाज और घर खर्च के लिए भट्टे के मालिक से उसने अपने बकाया 43 हजार रुपये मांगे और यह राशि लेने के लिए अपनी पत्नी को वहां भेजा।

8 अगस्त की घटना
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, भट्टे के मालिक ने महिला से दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर उसे तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। यह घटना 8 अगस्त की बताई जाती है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि उन्होंने अगले ही दिन 9 अगस्त को थाने जा कर शिकायत दर्ज करानी चाही लेकिन उन्हें भगा दिया गया था। लेकिन, थाना परिसर में ही आत्मदाह के प्रयास की घटना के बाद दबाव में पुलिस ने गुरुवार को पुनः शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत