1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर चलेगा Fastag! फरवरी से शुरू हो सकती है सेवा

दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर चलेगा Fastag! फरवरी से शुरू हो सकती है सेवा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2021 11:51 am IST,  Updated : Jan 12, 2021 11:55 am IST

फरवरी से यमुना एक्सप्रेसवे पर Fastag स्कैनर चालू हो जाएगा और इस बाबत यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी

यमुना एक्सप्रेसवे पर...- India TV Hindi
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलेगा FASTAG ! Image Source : YAMUNA EXPRESSWAY WEBSITE

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway ) के जरिए दिल्ली से आगरा और आगरा से दिल्ली आने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यमुना एक्सप्रेसवे  पर टोल चुकाने के लिए लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि यमुना एक्सप्रेस-वे पर Fastag की सुविधा शुरू होने जा रही है। फरवरी से यमुना एक्सप्रेसवे पर Fastag स्कैनर चालू हो जाएगा और इस बाबत यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि कई बार निर्देश देने के बावजूद भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर Fastag स्केनर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस बाबत यमुना एक्सप्रेस-वे के प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि बीते सप्ताह एक्सप्रेस-वे की प्रबंधक कंपनी जेपी इंफ्राटेक और वित्तपोषक बैंकों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण ने फास्टैग स्कैनर लगाने के लिए कहा। सिंह ने बताया कि सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित किया गया कि फरवरी माह से Fastag सुविधा शुरू हो जाएगी।

फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे से टू व्हीलर के लिए जेवर एग्जिट पर 60 रुपए शुल्क, मथुरा एक्जिट पर 135 रुपए, आगरा एग्जिट पर 205 रुपए और आगरा दिल्ली आने जाने के राउंड ट्रिप के लिए 330 रुपए शुल्क है। इसी तरह कार के लिए जेवर एक्जिट 120 रुपए, मथुरा एग्जिट 275 रुपए, आगरा एग्जिट 415 रुपए और आगरा दिल्ली आने जाने के लिए राउंड ट्रिप के लिए 665 रुपए शुल्क है। 

इनपुट-भाषा

यह भी पढ़ें

लखनऊ में भी आज पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन Covidshield, जानिए कितने बजे पहुंच रहा है जहाज

सोमनाथ भारतीय पर फेंकी गई स्याही, गुस्से में आकर सीएम योगी के बारे में कही आपत्तिजनक बात

यूपी के मदरसों को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला! मोहसिन रजा ने दिया बयान

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत